बहादराबाद क्षेत्र से चरस व चाकू के साथ दो गिरफ्तार

हरिद्वार ,

बहादराबाद पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक नशा तस्कर और एक संदिग्ध को दबोचा है। पुलिस ने नशा तस्कर के पास से भारी मात्रा में चरस और संदिग्ध के पास से एक चाकू बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। शांतरशाह चैकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार ने बताया कि बीती शाम पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सल्फर मोड शांतरशाह में एक व्यक्ति चरस बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को मौके से दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस ने 88 ग्राम चरस बरामद की है। पूछताछ के दौरान चरस तस्कर ने अपना नाम गुलबहार पुत्र बसीर निवासी बढेड़ी राजपुतान बहादराबाद हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान एक संदिग्ध को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने संदिग्ध के पास से एक चाकू बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम शहजाद पुत्र उमर निवासी कलियर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *