लोनिवि नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने किया विस कूच

पूर्व की भांति वर्कचार्ज की सेवा को जोड़ते हुए सेवानिवृत्त व कार्यरत कर्मचारियों को पेंशन लाभ देने की मांग की
देहरादून ,

लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने पूर्व की भांति वर्कचार्ज की सेवा को जोड़ते हुए सेवानिवृत्त व कार्यरत कर्मचारियों पेंशन का लाभ दिये जाने सहित अनेक मांगों के समाधान को लेकर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन करते हुए विधानसभा कूच किया। यहां संघ से जुडे हुए नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी प्रदेश अध्यक्ष हिकमत सिंह नेगी के नेतृत्व में धर्मपुर के पास एलआईसी बिल्डिंग के पास अपनी मांगों के समाधान के लिए इकटठा हुए और वहां से पूर्व की भांति वर्कचार्ज की सेवा को जोडते हुए सेवानिवृत्त व कार्यरत कर्मचारियों पेंशन का लाभ दिये जाने सहित अनेक मांगों के समाधान को लेकर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन करते हुए विधानसभा कूच किया और जहां जहां पुलिस ने रिस्पना पुल से पहले बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच नोंकझोंक व धक्का मुक्की हुई और बाद में सभी वहीं धरने पर बैठ गये और नारेबाजी करने लगे और नारेबाजी करने लगे। इस अवसर पर कर्मचारियों ने कहा कि वर्कचार्ज से नियमित हुए सेवानिवृत्त व कार्यरत कर्मचारियों को पेंशन का लाभ दिया जाये और सेवानिवृत्त व कार्यरत कर्मचारियों से की जा रही कटौती को तत्काल बंद किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *