रंग लाए सीएम धामी के प्रयास, 41 हजार करोड़ की 2 हजार से अधिक रेल परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण – uttarakhandawaaz.in

रंग लाए सीएम धामी के प्रयास, 41 हजार करोड़ की 2 हजार से अधिक रेल परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

उत्तराखण्ड के तीन रेलवे स्टेशनों कोटद्वार, काशीपुर जंक्शन और टनकपुर के पुनर्विकास का शिलान्यास

देहरादून ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून स्थित विधानसभा भवन से टनकपुर, काशीपुर व कोटद्वार रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास शिलान्यास समारोह में वर्चुअल रूप से सम्मिलित हुवे। आज प्रधानमंत्री मोदी ने आज ₹41 हजार करोड़ की 2 हजार से अधिक रेल परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के सशक्त नेतृत्व एवं दूरदर्शिता के परिणामस्वरूप विगत 10 वर्षों में रेलवे कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर को नया विस्तार मिला है।

इस अवसर पर रेलवे के क्षेत्र में आज यशस्वी प्रधानमंत्री जी द्वारा 554 अमृत भारत स्टेशनों की सौगात में देवभूमि उत्तराखण्ड के तीन रेलवे स्टेशनों कोटद्वार, काशीपुर जंक्शन और टनकपुर के पुनर्विकास का शिलान्यास भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का आधुनिक तरीके से पुनर्विकास करते हुए स्टेशन की दीर्घकालिक आवश्यकताओं व यात्रियों की प्रत्येक जरूरत का ध्यान रखा जाएगा। बेहतर जन सुविधाओं की उपलब्धता भी पीएम मोदी की गारंटी से ही सम्भव हो रही है और यह नए भारत की पहचान बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *