उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद समेत विभिन्न संगठनों व राजनीतिक दलों का विस कूच – uttarakhandawaaz.in

उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद समेत विभिन्न संगठनों व राजनीतिक दलों का विस कूच

छूटे हुए आंदोलनकारियों का चिह्नीकरण किये जाने, एक समान पेंशन प्रदान करने, राज्य में सशक्त भू कानून लागू करने की मांग की
देहरादून ,

उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद के नेतृत्व में विभिन्न राजनैतिक दलों व संगठनों के कार्यकर्ताओं ने छूटे हुए आंदोलनकारियों का चिह्नीकरण किये जाने, एक समान पेंशन प्रदान करने, राज्य में सशक्त भू कानून लागू करने सहित अनेक मांगों को लेकर विधानसभा कूच किया। पुलिस ने बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रिस्पना पुल से पहले ही रोक लिया। यहां परिषद से जुडे हुए आंदोलनकारी धर्मपुर एलआईसी बिल्डिंग के पास इकटठा हुए और वहां छूटे हुए आंदोलनकारियों का चिह्नीकरण किये जाने, एक समान पेंशन प्रदान करने, राज्य में सशक्त भू कानून लागू करने सहित अनेक मांगों के समाधान के लिए विधानसभा कूच किया। वहीं पुलिस ने बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रिस्पना पुल से पहले ही रोक लिया और इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक व धक्का मुक्की हुई और काफी देर तक हंगामा चलता रहा तथा बाद में सभी वहीं धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। इस अवसर पर चिह्नीकरण किये जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड आंदोलनकारी ने मांगें रखी और मांगों में सर्वप्रथम जो छूटे हुए आंदोलनकारियांे को जल्द से जल्द चिन्हित किया जाए व सब की एक समान पेंशन कम से कम 15 हजार रुपए किये जाएं व पेंशन पट्टा भी शीघ्र लागू किया जाए व 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की जो फाइल राज्यपाल राजभवन पर रुकी हुई है उसे पर शीघ्र हस्ताक्षर कर नियम बनाया जाए तथा इन भू माफियाओं पर भी जो बाहर से आकर यहां भूमि की कब जा रहे हैं इन पर अच्छी तरीके से नकेल कसी जाए और राज्य में सशक्त भू कानून को लागू किया जाये। इस अवसर पर परिषद के संरक्षक एवं राष्ट्रीय उत्तराखण्ड पार्टी के अध्यक्ष नवनीत गुसांई ने कहा है कि रेसकोर्स स्थित बन्नू इण्टर कालेज देहरादून के आसपास भूमि को खुर्दबुर्द करने वालों के खिलाफ कार्यवाही एवं जांच करने करने की आवश्यकता है। उनका कहना है कि रेसकोर्स स्थित बन्नू इण्टर कालेज के आसपास कुछ भूमाफियाओं द्वारा सरकारी भूमि को खुर्दबुर्द कर उनमें पक्के आवास बना दिये हैं तथा इस ओर ध्यान भटकाने के लिऐ अनर्गल बयानबाजी तथा आवाज उठाने वालों पर खासकर परिषद के संरक्षक एवं राष्ट्रीय उत्तराखण्ड पार्टी के अध्यक्ष नवनीत गुंसाई पर तरह तरह से दबाव बना रहें तथा झूठे मुकदमें दर्ज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो तीन पूर्व इन तत्वों द्वारा उनकी बस का शीशा तोड़ा गया जिसकी शिकायत पुलिस से गई। इस सन्दर्भ में पूर्व में भी प्रदर्शन के माध्यम से अवगत कराया गया और सभी उचित माध्यमों को समुचित कार्यवाही की मांग की गई है। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व अनेकों आंदोलनकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *