कैंसर जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 1581 मरीजों ने लिया लाभ
मुख्य अतिथि सूफी राशिद, गद्दीनशीन पिरान कलियर ने किया शिविर का शुभारंभ
देहरादून ,
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार, 3 नवम्बर 2025 को पिरान कलियर हज हाउस में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में 1581 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया तथा मुफ्त दवाइयाँ वितरित कीं। इस पहल से न केवल पिरान कलियर क्षेत्रवासी, बल्कि बाम्बे मदरसा, सनराइज़ पब्लिक स्कूल और दरगाह स्टाफ के सदस्य भी लाभान्वित हुए।
सूफी राशिद ने किया शिविर का शुभारंभ
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सूफी राशिद गद्दीनशीन कलियर शरीफ, सलीम चेयरमैन (कलियर शरीफ) एवं वरिष्ठ समाजसेवक आदिल फरीदी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सूफी राशिद ने कहा —
“श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने आमजन की सेवा का जो संकल्प लिया है, वह इंसानियत की सच्ची मिसाल है। इंसान की सेवा सबसे बड़ी इबादत है, और महंत देवेंद्र दास जी इस इबादत को कर्म के रूप में निभा रहे हैं।”
उन्होंने दुआ की कि महंत जी इसी तरह समाज की भलाई और जनसेवा के कार्यों में आगे बढ़ते रहें।
समाजसेवकों ने सराहा पहल
वरिष्ठ समाजसेवक आदिल फरीदी ने कहा कि श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल की ओर से समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिससे क्षेत्र के हजारों लोग लाभान्वित होते हैं। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों, नर्सिंग एवं अन्य स्टाफ का आभार जताया।
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य जानकारी
शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच और परामर्श दिया।
-
कैंसर सर्जरी विभाग से डॉ. रचित आहूजा ने कैंसर के प्रारंभिक लक्षण, रोकथाम और समय पर उपचार के महत्व पर जानकारी दी।
-
न्यूरोलॉजी – डॉ. आरती रावत
-
हृदय रोग – डॉ. जयकृत चौधरी
-
आईवीएफ एवं स्त्री रोग – डॉ. अंशिका
-
मेडिसिन – डॉ. नियाज अहमद एवं डॉ. सितांशु
-
बाल रोग – डॉ. शाबान
-
ईएनटी – डॉ. फातिमा अंजुम
-
नेत्र रोग – डॉ. प्रियंका गुप्ता
-
मनोरोग – डॉ. मोहन ध्यानी
-
हड्डी रोग – डॉ. आदित्य कुमार
-
सर्जरी विभाग – डॉ. शाहा तौसीफ
-
दंत रोग – डॉ. हिमानी पैन्यूली
-
फिजियोथेरेपी – डॉ. शमा एवं डॉ. बरखा
-
त्वचा एवं यौन रोग – डॉ. एस.डी.एस. रावत
शिविर संचालन में सहयोग
शिविर को सफल बनाने में वरिष्ठ समाजसेवक गोल्डन भाई, शहजाद भाई, मेहरबान भाई, दिनेश रतूड़ी, हरीशंकर गौड़, सुहेब खान (जनसंपर्क अधिकारी, श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल) सहित अनेक समाजसेवकों का विशेष योगदान रहा।
नि:शुल्क जांच और दवाइयाँ वितरित
श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल की टीम द्वारा शिविर में मरीजों की ईसीजी, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर जांच नि:शुल्क की गई। साथ ही, मुफ्त दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गईं।
संक्षेप में
श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल का यह कैंसर जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर न केवल चिकित्सा सेवा का उदाहरण बना, बल्कि धर्म, सेवा और इंसानियत के संगम के रूप में भी देखा गया।
इस पहल ने यह साबित किया कि सेहत की सेवा ही सच्ची समाजसेवा है।
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.com/ru/register?ref=O9XES6KU
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.info/register?ref=JW3W4Y3A
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.