निवेशकों को इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली उत्तराखण्ड में निवेश करने का आवाहन – uttarakhandawaaz.in

निवेशकों को इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली उत्तराखण्ड में निवेश करने का आवाहन

देहरादून ,

देहरादून में आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के समापन सत्र को संबोधित किया। इस दौरान गृह मंत्री ने उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल के सफल रेस्क्यू ऑपरेशन हेतु प्रदेश सरकार की प्रशंसा भी की।

गृह मंत्री ने प्रदेश सरकार को लक्ष्य से अधिक निवेश के MoU किए जाने पर बधाई दी एवं देश-विदेश से आए निवेशकों को इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश, उत्तराखण्ड में निवेश करने का आवाहन किया।

इस अवसर पर सीएम पुस्कर सिंह धामी ने कहा कि आपके उद्बोधन के माध्यम से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आए सभी उद्यमियों को प्रदेश में निवेश करने हेतु उत्साह एवं हमें प्रदेशवासियों की सेवा करने हेतु नई ऊर्जा प्राप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *