हरिद्वार ,
कोतवाली लक्सर पुलिस ने मोबाइल झपटमार दो बाइक सवारों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने आरोपियों के पास से झपटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। लक्सर पुलिस के अनुसार सूरज निवासी ग्राम मथाना खानपुर ने तहरीर देते हुए शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि बाइक सवार दो युवक उसके हाथ में झपटा मारकर उसको मोबाइल ले उड़े। पुलिस ने तहरीर के आधाार पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए झपटमारों की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने सूचना पर बाइक सवार दो संदिग्धों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने झपटा गया मोबाइल बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम सागुन पुत्र स्व. पिन्टू निवासी अकोढा खुर्द लक्सर हरिद्वार और अनुज पुत्र स्व. मामचंद निवासी उपरोक्त बताते हुए मोबाइल झपटमार घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।