देहरादून ,
दसवें गुरु साहिब गुरु गोबिन्द सिंह जी के 357 वें पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढत बाजार के तत्ववाधान में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन गुरुद्वारा साहिब करनपुर से किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब करनपुर में अरदास के पश्चात श्री गुरु ग्रंथ साहिब को पंज प्यारों की अगुआई में सुन्दर फूलों से सजी पालकी साहिब में विराजमान कर नगर कीर्तन की आरम्भता की गई और संगत गुरु साहिब को मत्था टेक आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक दिखाई दी। इस अवसर पर नगर कीर्तन गुरूद्वारा करनपुर से सर्वे चैक, क्वालिटी चैक, घंटाघर, पल्टन बाजार, धमावाला बाजार, लक्खी बाग पुलिस चैकी से रात्रि करीब आठ बजे गुरूद्धारा श्री गुरु सिंह सभा में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नगर कीर्तन के मुख्य आकर्षण में जीप पर नगाड़ा बजाते हुए सिंह, पंज प्यारों की अगुआई में सुन्दर फूलों से सजी पालकी साहिब में विराजमान की सवारी, गतका पार्टियों के हैरत अंगेज करतब, शब्द गायन करते सबदी जत्थे शामिल रहे। इस अवसर पर वहीं दूसरी ओर सड़क की साफ सफाई करते श्रद्धांलु, ऑटो आदि पर लगी झाकियां, बैंड बाजे, पंजाब से आया पंजाब पाइप बैंड,, फूलों की सड़क पर पुष्प वर्षा,गुरुद्वारों एवं घंटाघर पर सुन्दर लाइटिंग, पंज प्यारों की वेशभूषा में सजे स्कूली बच्चे, जगह जगह लगे जलपान के स्टाल, सड़क से दोने पतल आदि उठाने की सेवा करते श्रद्धांलु, सेवादार ट्रेफिक कण्ट्रोल में पुलिस का सहयोग करते हुए ताकि जनता को कोई परेशानी न हो। इस अवसर पर गुरू सिंह सभा के प्रधान गुरबक्श सिंह राजन ने कहा कि गुरुपर्व मनाने के लिए सभी तैयारियां कर ली गईं है। इस अवसर पर महासचिव स. गुलजार ने बताया कि गुरु गोबिन्द सिंह का प्रकाश पर्व 17 जनवरी को प्रातः 3.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक गुरुद्वारा रेसकोर्स के खुले सुन्दर पंडाल में कथा कीर्तन के रूप में मनाया जायेगा। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

