प्रदेश में हो रही भारी बारिश के कारण जन जीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त

देहरादून ,

विगत रात्रि से हो रही लगातार वर्षा के कारण सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कहीं जलभराव व कही वाहनों के बहने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीमें रात भर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रही। वहीं एसडीआरएफ टीम ने रात्रि किये गए रेस्क्यू कार्यों में ऋषिकेश में खारा स्रोत के पास कुछ घरों में जलभराव होने से लोगों के फंसे होने की सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर मकान में फंसे लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया। ऋषिकेश में गली नंबर- 11 गीता नगर, आईडीपीएल गेट के पास कुछ मकानों में जलभराव होने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर मकानों में निवासरत परिवारों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इस दौरान आमबाग, ऋषिकेश में एक गर्भवती महिला के पानी मे फंसे होने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चांदनी देवी पत्नी नितिन उम्र 32 वर्ष, मूल निवासी देवबंद, हाल पता आम बाग को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया। कांगड़ी श्यामपुर, हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बहने के दृष्टिगत एसडीआरएफ टीम द्वारा उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार एहतियात के तौर पर कांगड़ी गांव के गंगा किनारे की झोपड़ियां को खाली करवाया गया तथा 70 से 80 व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर (धर्मशाला सिंह साहब) कांगड़ी में पहुँचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *