संसद भवन में हुई चूक पर केन्द्रीय गृहमंत्री का पुतला जलाया

देहरादून ,

महानगर युवा कांग्रेस देहरादून के तत्वावधान में संसद भवन में हुई चूक पर गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर अपना विरोध प्रकट किया गया, और कहा कि जिसके दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। आज युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा के नेतृत्व कार्यकर्ता केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एस्ले हाॅल चैक पहंुचे और वहां पर केन्द्रीय गृह मंत्री का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज किया। उन्होंने संसद भवन में हुई इस भारी चूक की निंदा करते हुए दोषियों पर सबसे सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि संसद भवन में हुई निंदनीय है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। इस अवसर पर पुतला फूंकने वाले कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई विकास नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट, महानगर प्रभारी नवीन रमोला, प्रदेश सचिव हर्षवर्धन नेगी, प्रदेश महासचिव साकेत लूथरा, प्रदेश महासचिव प्रियांशु छाबड़ा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *