कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार ,

बहादराबाद पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक शराब तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। बहादराबाद एसओ नरेश सिंह राठौड ने बताया कि पुलिस बीती देर शाम को क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना पर पुलिस ने एक शराब तस्कर को दबोच लिया। जिसके पास से प्लास्टिक की कैन से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस शराब तस्कर को लेकर थाने लेकर पहुंची। पूछताछ के दौरान अपना नाम राजेश कुमार पुत्र स्व. नेत्रराम निवासी ग्राम भौरी बहादराबाद हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *