हरिद्वार ,
कोतवाली रानीपुर क्षेत्र स्थित हार्डवियर एण्ड इलैक्ट्रॉनिक की दुकान में चोरी करते दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से पुलिस ने मोटर और पांच किलो फेबीकॉल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शिवालिकनगर रानीपुर स्थित जिंदल हार्डवियर एण्ड इलैक्ट्रॉनिक के स्वामी राजा राम पुत्र सगना ने सूचना कि उनकी दुकान से मोटर क्रोमटॉन और 05 किलो फेबीकॉल चोरी करते हुए दो लोगों को दबोच लिया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यापारी द्वारा कब्जे में लिए गये दोनों चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम अब्दुल मन्नान पुत्र शरीफ निवासी गाडोवाली पथरी हरिद्वार साजिद अली पुत्र शंशाह निवासी उपरोक्त बताया है। पुलिस ने स्वामी राजाराम की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।