डम्पर वाहन खाई में गिरा, चालक घायल

देहरादून ,

थाना नरेंद्र नगर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि नरेंद्र नगर में एक डम्पर वाहन खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम कि आवश्यकता है। इस दौरान टीम के सदस्यों ने मौके पर पहंुचकर चालक का सफल रेस्क्यू कर चिकित्सालय पहंुचाया। इस दौरान सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के उप निरीक्षक सचिन रावत के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इस दौरान एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ लगभग 200 मीटर नीचे खाई में रोप के माध्यम से उतरकर उक्त डम्पर वाहन तक पहुँच बनायी गयी। इस दौरान टीम के सदस्यों ने बताया कि वाहन में एक व्यक्ति (चालक) ही सवार था, जो घायल अवस्था में था। इस दौरान टीम के सदस्यों द्वारा उक्त घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर स्ट्रेचर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाया गया। इस दौरान तत्पश्चात एम्बुलेंस के द्वारा उचित उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। इस दौरान टीम को घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगो द्वारा बताया गया की उक्त व्यक्ति नरेंद्र नगर डंपिंग जोन में मिट्टी पलटने गया था व अचानक वाहन ज्यादा पीछे चले जाने के कारण खाई में गिर गया। टीम के सदस्यों ने बताया कि वाहन संख्या यूए07सीसी-1331 है और घायल व्यक्ति का नाम मेहरबान सिंह रावत पुत्र अवतार सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी जनपद पौड़ी गढ़वाल है। इस दौरान रेस्क्यू टीम में उप निरीक्षक सचिन रावत, ओम प्रकाश, किशोर कुमार, अर्जुन सिंह, रविन्द्र सिंह, सुमित तोमर, नीरज खंडूडी, मनमोहन सिंह, सुमित, राहुल कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *