लक्सर क्षेत्र से किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार ,

चाय पीने के बहाने होटल में ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली लक्सर प्रभारी निरीक्षक के अनुसार लक्सर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने 20 नवम्बर को कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि उसकी नाबालिग बहन को चाय पीने के बहाने होटल में ले जाकर दीक्षांत पुत्र राम कुमार निवासी ग्राम सेठपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार ने जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को सूचना पर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जिसको मुकदमें में निरूद्ध करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *