कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास और सौर ऊर्जा के प्रयासों की सराहना; सीएम ने युवाओं से डिजिटल ब्रांड एंबेसडर बनने का किया आह्वान
देहरादून ,
हरियाणा से उत्तराखण्ड भ्रमण पर पहुंचे युवाओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर राज्य में अपने भ्रमण के अनुभव साझा किए। युवाओं ने उत्तराखण्ड की बेहतर कनेक्टिविटी, होम-स्टे व्यवस्था, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
युवाओं ने कहा कि उत्तराखण्ड की प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयास उन्हें काफी प्रभावित करने वाले रहे। उन्होंने विशेष रूप से होम-स्टे योजना के माध्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की सराहना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं से उत्तराखण्ड में अपने अनुभवों को सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों के जरिए देशभर के लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा उत्तराखण्ड के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर बनकर राज्य की संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य, पर्यटन स्थलों और विकास कार्यों को व्यापक स्तर पर प्रचारित कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की भागीदारी और उनके अनुभव उत्तराखण्ड को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से राज्य की सकारात्मक पहलों और पर्यटन संभावनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।