DAV PG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन-पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप – uttarakhandawaaz.in

DAV PG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन-पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

NSUI प्रत्याशी सौरभ सेमवाल को हराने के लिए सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका

देहरादून,

डीएवी पीजी कॉलेज में संपन्न हुए छात्रसंघ चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया में प्रशासनिक हस्तक्षेप और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के आरोप लगाए।

समन्वय समिति के अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र पोखरियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि NSUI के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सौरभ सेमवाल को हराने के लिए राज्य सरकार के इशारे पर प्रशासन और पुलिस तंत्र का कथित रूप से दुरुपयोग किया गया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों और उनकी आवाज को सामने रखने का महत्वपूर्ण मंच है। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया को लेकर सामने आए प्रशासनिक हस्तक्षेप और कथित अनियमितताओं के आरोप गंभीर चिंता का विषय हैं।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव की लोकतांत्रिक एवं निष्पक्ष प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *