दीपेन्द्र चौधरी ने ग्रहण किया नवीन दायित्व, मुख्य सचिव ने दी शुभकामनाएं

सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत नागरिकों को समयबद्ध और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर

देहरादून ,

मुख्य सचिव ने श्री दीपेन्द्र चौधरी को नवीन दायित्व ग्रहण करने पर शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि सेवा का अधिकार अधिनियम का उद्देश्य आम नागरिकों को निर्धारित समय-सीमा में सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना तथा प्रशासन में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। इसे प्रभावी ढंग से लागू करना सभी की जिम्मेदारी है।

शपथ ग्रहण के बाद श्री दीपेन्द्र चौधरी ने कहा कि वे आयोग द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि नागरिकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय सहित शासन एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *