सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे दिल्ली निवासी व्यक्ति का शव 2 किमी दूर बरामद, SDRF ने चलाया सर्च अभियान

देहरादून ,

सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान तेज बहाव में बहकर लापता हुए करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव SDRF ने सर्च अभियान के दौरान बरामद कर लिया। शव सहस्त्रधारा झरने से करीब दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास मिला।

आज सुबह CCR/आपदा कंट्रोल देहरादून से SDRF को सूचना मिली कि सहस्त्रधारा क्षेत्र में स्नान के दौरान एक व्यक्ति पानी के तेज बहाव में बह गया है। सूचना मिलते ही SDRF की सहस्त्रधारा टीम एडिशनल एसआई मनोज जोशी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचकर SDRF जवानों ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और संभावित स्थानों पर सघन सर्च अभियान शुरू किया। लगातार तलाश के बाद जवानों ने लापता व्यक्ति का शव सहस्त्रधारा झरने से करीब दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास बरामद कर लिया।

शव बरामद करने के बाद SDRF ने आवश्यक कार्रवाई के लिए उसे जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मृतक की पहचान नौथ राम (लगभग 50 वर्ष), निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *