सीमा पार अपराध, घुसपैठ और सीमा विवादों के समाधान पर दो दिवसीय मंथन
देहरादून ,
भारत और नेपाल के गृह एवं विदेश मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक देहरादून में आयोजित की जा रही है।
दो दिवसीय बैठक में सीमा पार अपराध, घुसपैठ, तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम के उपायों पर चर्चा हो रही है। इसके साथ ही ऐतिहासिक नक्शों और दस्तावेजों के आधार पर सीमा से जुड़े विवादों के समाधान के मुद्दे पर भी दोनों पक्ष विचार-विमर्श कर रहे हैं।
बैठक में भारत-नेपाल की खुली सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा सीमा से जुड़े विभिन्न विवादों के समाधान के प्रयासों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। वहीं, लिपुलेख दर्रे के माध्यम से भारत-चीन व्यापार को लेकर नेपाल की चिंताओं और उसके रुख पर भी दोनों देशों के अधिकारियों के बीच चर्चा हो रही है।