मौसम को देखते हुए देहरादून में 20 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

देहरादून ,

वर्तमान मौसम की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी देहरादून ने 20 अगस्त 2026 को जनपद के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।

जारी आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों के साथ ही जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्र भी 20 अगस्त को बंद रहेंगे।

प्रशासन ने मौसम की स्थिति और विद्यार्थियों एवं बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। अवकाश के दौरान स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में नियमित शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियां संचालित नहीं होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *