खाई में गिरते ही ट्रक में लगी आग, चालक की मौत

देहरादून ,

जिला नियन्त्रण कक्ष, टिहरी गढ़वाल द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि देवप्रयाग में एक ट्रक गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस दौरान टीम के सदस्य मौके पर पहंुचे और रेस्क्यू करने के बाद बताया कि ट्रक के गिरते ही उसमें आग लग गई और चालक की मौत हो गई है। टीम के सदस्यों ने शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान सूचना मिलते ही पोस्ट ब्यासी से हैड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह नेगी के हमराह एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर घटनास्थल पर एक ट्रक जीजे27टीडी-4402 अनियंत्रित होने से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें केवल चालक ही सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। इस अवसर पर एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर खाई में उतरकर शव तक पहुँच बनाई व कड़ी मशक्कत करते हुए रोप स्ट्रैचर व बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *