मंदिर में चोरी करने वाला अभियुक्त 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, चोरी किया गया चांदी का छत्र बरामद

एसएसपी देहरादून की सख्ती का असर, डालनवाला पुलिस ने किया घटना का खुलासा

देहरादून ,

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डालनवाला पुलिस ने मंदिर में चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

अभियुक्त ने श्री राधा कृष्ण मंदिर, दिलाराम बाजार से शिवलिंग के ऊपर लगा चांदी का छत्र चोरी किया था। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया छत्र बरामद कर लिया है, जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है।

सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र से पुलिस को मिली सफलता

जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 जून 2026 को वादी अरविंद प्रसाद पुत्र हर प्रसाद निवासी दिलाराम बाजार, देहरादून ने कोतवाली डालनवाला में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर द्वारा मंदिर से चांदी का छत्र चोरी कर लिया गया है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को शीघ्र घटना का खुलासा करने और अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

निर्देशों के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। साथ ही संदिग्धों की जानकारी जुटाते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और पूर्व में चोरी की घटनाओं में शामिल रहे अभियुक्तों का सत्यापन किया गया।

चोरी के छत्र के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप 27 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त योगेश सेमवाल को नयां गांव रोड, हाथीबड़कला के पास चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी किया गया चांदी का छत्र बरामद हुआ।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

गिरफ्तार अभियुक्त

योगेश सेमवाल पुत्र स्वर्गीय बद्री दत्त सेमवाल
निवासी ग्राम ऋषिधार, थाना घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल
उम्र- 39 वर्ष

बरामदगी

  • चोरी किया गया चांदी का छत्र
  • अनुमानित कीमत: 60,000 रुपये

पुलिस टीम

  1. निरीक्षक नरेंद्र सिंह गहलावत, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला
  2. उप निरीक्षक सतबीर भंडारी
  3. कांस्टेबल विजय सिंह
  4. कांस्टेबल सत्यम कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *