मुख्यमंत्री धामी ने रुड़की में सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 135वां संस्करण – uttarakhandawaaz.in

मुख्यमंत्री धामी ने रुड़की में सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 135वां संस्करण

कहा- जनभागीदारी और सकारात्मक बदलाव का प्रभावी माध्यम बना ‘मन की बात’

रुड़की ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण को सुना।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम जनभागीदारी को सशक्त बनाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन गया है।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के विभिन्न क्षेत्रों में जनसहयोग से हो रहे प्रेरणादायी कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन, नवाचार, युवाओं की सहभागिता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

‘सबका प्रयास’ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश ‘सबका प्रयास’ की भावना को और मजबूत करता है। समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जनकल्याण, सुशासन, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवा सशक्तिकरण, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस दौरान राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह, रुड़की नगर निगम मेयर अनीता अग्रवाल, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, श्यामवीर सैनी, आदेश सैनी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *