SSP देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान, पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता

देहरादून ,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून के निर्देशों पर जनपद पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारी स्वयं क्षेत्र में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए पुलिस चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। इस दौरान अंतरराज्यीय एवं अंतर्जनपदीय बॉर्डर, बैरियर और आंतरिक मार्गों पर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर बैरियर लगाकर आने-जाने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों की देर रात तक चेकिंग की गई। अभियान का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।

देहरादून पुलिस द्वारा लगातार सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए यह अभियान जारी रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *