दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर हादसा: मां डाट काली मंदिर के पास पलटा ट्रक, लगा लंबा जाम

देहरादून ,

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड रोड पर मां डाट काली मंदिर के समीप कूड़े से भरा एक ट्रक अचानक पलट गया, जिससे मार्ग पर लंबा जाम लग गया। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद यह पहली बार है जब इस मार्ग पर इतनी बड़ी जाम की स्थिति उत्पन्न हुई है। हादसे के चलते दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहन काफी देर तक फंसे रहे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और ट्रक को हटाने तथा यातायात को सुचारू करने का कार्य शुरू किया।

प्रशासन द्वारा वैकल्पिक मार्गों से यातायात डायवर्ट करने की भी व्यवस्था की गई, ताकि जाम को जल्द से जल्द समाप्त किया जा सके।

फिलहाल राहत कार्य जारी है और स्थिति को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *