मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय देहरादून में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

देहरादून ,

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय देहरादून में सोमवार, 26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस का समारोह गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

समारोह के दौरान डॉ. मनोज शर्मा द्वारा विभाग में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से कार्य करने वाले विभिन्न संवर्गों एवं चिकित्सा इकाइयों के कुल 39 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने कहा कि स्वाधीन राष्ट्र और गणतंत्र की स्थापना के लिए स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों ने अपना सर्वस्व बलिदान किया। ऐसे में यह हम सभी का नैतिक एवं राष्ट्रीय दायित्व है कि हम देश को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने कार्यस्थल पर अनुशासन, दक्षता के साथ-साथ मानवीय व्यवहार अपनाने का आह्वान किया तथा कहा कि राजकीय दायित्वों के निर्वहन में नियम, नीति और नीयत—तीनों का शुद्ध होना आवश्यक है।

कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नवीन चन्द्र जोशी द्वारा किया गया। समारोह में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वंदना सेमवाल, डॉ. बिमलेश जोशी, डॉ. प्रदीप राणा, डॉ. कैलाश गुंज्याल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अरुणा नेगी, प्रशासनिक अधिकारी कांति शर्मा, जिला फार्मेसी अधिकारी एल.पी. भट्ट, वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी सुधा कुकरेती, सिटी अर्बन हेल्थ ऑफिसर राकेश बिष्ट सहित अभिषेक त्रिपाठी, नवीन नवानी, त्रिभुवन पाल एवं समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *