देहरादून में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 35 लोग पकड़े

देहरादून ,

सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली पुलिस ने बुधवार को राजपुर रोड, प्रिंस चौक, त्यागी रोड समेत विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस ने सड़क किनारे और गाड़ियों में बैठकर शराब पी रहे 35 लोगों को पकड़ लिया। सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई और भविष्य में इस तरह की गतिविधि दोबारा न करने की सख्त हिदायत दी गई।

पुलिस एक्ट के तहत सभी 35 व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 9,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती बरती जाएगी।

साथ ही पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें, अन्यथा नियमों के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *