अनियंत्रित होकर खाई में गिरे दो लोग, एक की मौत – uttarakhandawaaz.in

अनियंत्रित होकर खाई में गिरे दो लोग, एक की मौत

देहरादून ,

रात्रि लगभग डेढ बजे त्यूणी से आगे निमगा में दो लोग अनियंत्रित होकर खाई में गिर गये जिसमें एक की मौत हो गई। यहां जिला नियंत्रण कक्ष, देहरादून द्वारा एसडीआरएफ को सूचना दी गयी कि त्यूणी से लगभग 25 किमी आगे दारागाढ़ बैंड के पास निमगा में रोड निर्माण कार्य चल रहा था जिस दौरान 02 व्यक्ति अनियंत्रित होकर खाई में गिर गए है। इस दौरान सूचना पर पोस्ट त्यूणी से हैड कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह के हमराह ैक्त्थ् एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटना राजस्व क्षेत्र की है। एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों द्वारा घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल त्यूणी भेज दिया गया था जबकिं दूसरे व्यक्ति का कुछ पता नही चल पा रहा था। इस दौरान टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर घनघोर अंधेरे के बीच गहरी खाई में उतरकर सर्चिंग करते हुए दूसरे व्यक्ति का शव ढूंढ निकाला। इस दौरान एसडीआरएफ टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए बॉडी बैग के माध्यम से उक्त व्यक्ति के शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर ग्राम प्रहरी के सुपर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *