देहरादून ,
ऋषिकेश साईंघाट के पास की एक घटना है जहाँ कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति के डूबने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम मय राफ्ट के घटनास्थल के आसपास के स्थानों पर सर्चिंग कर रही थी जबकि पैरामेडिक्स अमित नदी के किनारे अन्य बचाव उपकरणों के साथ खड़ा हुआ था। उसी दौरान निम बीच पर किसी के चीखने चिल्लाने की आवाज पर अमित कुमार का ध्यान गया। इस दौरान निम बीच पर एक युवक व युवती गंगा के तेज प्रवाह की चपेट में आ गए थे व बचाने के लिए चीख पुकार कर रहे थे। उधर एसडीआरएफ टीम जो सर्चिंग में व्यस्त थी, ने तुरंत डूबने वालों की तरफ राफ्ट बढ़ाई, इधर किनारे पर खड़े एसडीआरएफ के पैरामेडिक्स अमित ने मौके की संवेदनशीलता को भांपते हुए बिना देरी किये लाइफ जैकेट पहनकर थ्रो बैग के साथ नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान क्षण भर की देरी भी डूबने वाले के लिए घातक हो सकती थी। इस दौरान विद्युत गति से अमित कुमार तैरते हुए उन तक पहुँचा और दोनों को धीरे-धीरे सहारा देते हुए किनारे की ओर लाने लगा तब तक एसडीआरएफ की टीम भी राफ्ट से उन तक पहुँच गयी। इस दौरान जिसके बाद दोनों को सकुशल निकालकर किनारे लाया गया।
