Narendra Modi के प्रस्तावित दौरे से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून,

प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रस्तावित देहरादून दौरे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल ने परेड ग्राउंड से लेकर नेहरू कॉलोनी तक सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परेड ग्राउंड, पेयजल, बैरिकेडिंग, पार्किंग और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल और सड़क मार्ग पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। उन्होंने नगर निगम को विशेष रूप से साफ-सफाई और सड़क किनारे झाड़ियों की कटाई कराने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही विद्युत विभाग को पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पुलिस विभाग को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था मजबूत रखने तथा अन्य विभागों को अपने-अपने कार्य समय पर पूरा करने को कहा गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं, ताकि कार्यक्रम के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस और लोक निर्माण विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *