बाल विवाह के खिलाफ बड़ी पहल: मुख्यमंत्री धामी ने ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को किया रवाना

देहरादून ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास से समर्पण सोसाइटी फॉर हेल्थ रिसर्च एंड डेवलपमेंट द्वारा देहरादून में बाल विवाह की रोकथाम के लिए संचालित बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रथ एक सशक्त जन-जागरूकता अभियान के रूप में कार्य करेगा, जिसका उद्देश्य दूरस्थ, ग्रामीण एवं उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों तक पहुंच बनाकर बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के विरुद्ध समयबद्ध, सघन और प्रभावी संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

24 जनवरी से 8 मार्च 2026 तक चलेगा अभियान
यह जन-जागरूकता अभियान 24 जनवरी 2026 से 08 मार्च 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत विभिन्न गांवों, शहरी बस्तियों, स्कूलों, पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं सामुदायिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक, संवाद सत्र, शपथ कार्यक्रम, परामर्श शिविर, IEC सामग्री का वितरण और जनसंवाद जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बाल अधिकारों की सुरक्षा और बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं के उन्मूलन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में सामाजिक संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, समर्पण सोसाइटी के अध्यक्ष विपिन पंवार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *