महिला होमगार्ड से बेटे को बचाने के नाम पर एक लाख की ठगी – uttarakhandawaaz.in

महिला होमगार्ड से बेटे को बचाने के नाम पर एक लाख की ठगी

हरिद्वार ,

युवती से रेप के बाद हत्या मामले में पकड़े गये उसके बेटे को छोड़ने के एवज में कनखल की महिला होमगार्ड से एक लाख की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि कॉलर ने महिला होमगार्ड से बेटे का नाम मुकदमें से हटाने के नाम पर तीन किश्तों में ठगी की गयी। इतना ही नहीं कॉलर ने मृतका के पिता से महिला होमगार्ड की बात कराई, उसने भी दो लाख की मांग की थी। लेकिन होमगार्ड की बेटे से फोन पर बात होने पर पूरा मामला खुल जाने पर पीडिता ने कनखल थाने में अज्ञात कॉलर के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच में जुट गयी है। कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि महिला होमगार्ड श्रीमती अनिता वर्मा पत्नी सतीश वर्मा निवासी न्यू विष्णु गार्डन कनखल हरिद्वार ने 14 मार्च को कनखल थाने में तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया हैं कि उसके मोबाइल नम्बर पर अज्ञात व्हाटसएप कॉल आयी। जिसपर इस्पेंटर की डीपी लगी थी। कॉलर ने बताया कि उनके बेटे ने किसी लड़के साथ मिलकर एक युवती के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी है। इस वक्त हम बेटे से बात नहीं करा सकते क्योंकि उसका मोबाइल टेªस पर लगा रखा है। हमने तुम्हारे बेटे से बात की हैं वह निर्दोष है उसको फसाया गया है, हम बचा सकते है। मुकदमें से नाम हटाने के नाम पर कॉलर ने ऑनलाईन 30 हजार, 25 हजार और 45 हजार डलवाते हुए 01 लाख रूपये ले लिये। इसी दौरान कॉलर ने युवती के पिता से बात करायी। युवती का पिता बनकर एक शख्स ने रोते हुए बोला कि उसकी बेटी तो मर गयी, वह उसके बेटे का नाम मुकदमें से हटवा देगा, उसको दो लाख दे दो। इसी दौरान बेटे से बात होने पर सच्चाई सामने आ गयी कि कॉलर ने उसके साथ 01 लाख की ठगी की है। पुलिस ने महिला होमगार्ड की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *