कमलेश्वर महादेव मंदिर में रक्तदान व निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोग हुए लाभान्वित

देहरादून ,

कमलेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक भव्य रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर श्री महाकाल सेवा समिति और सम्पूर्ण समर्पण फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया। साथ ही रक्तदान को लेकर भी लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। दोपहर तक कुल 38 यूनिट रक्तदान किया गया।

श्री महाकाल सेवा समिति के धर्मार्थ औषधालय से जुड़े डॉ. वीरेंद्र मेहरा ने शिविर में आए मरीजों का निःशुल्क उपचार किया। इस दौरान शुगर, ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न रोगों की जांच की गई और इलेक्ट्रोपैथी दवाइयों का भी निःशुल्क वितरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ लालचंद शर्मा, जोगिंदर पुंडीर, समिति की अध्यक्ष अनिता शर्मा और रोशन राणा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर समिति के कई सदस्य एवं क्षेत्रीय पार्षद रेणु देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं और जागरूकता का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *