इजराइल पर हमले के विरोध में हिन्दूवादी संगठनों ने हमास का पुतला फूंका

देहरादून ,

आज सभी हिन्दूवादी संगठनों द्वारा लैंसडाउन चैक पर हमास के इजराइल पर आक्रमण करने पर हमास का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज किया। इस अवसर पर सभी हिन्दूवादी संगठनों ने एक स्वर में इस आतंकी हमले की घोर निंदा की, साथ ही पूरे देश और समाज को इजरायल के साथ इस मुश्किल वक्त में खडे रहने का आह्नान किया। इस अवसर पर एक बार फिर से सभी हिन्दूवादी संगठनों द्वारा एक स्वर में भारत में होने वाली ऐसी भी घटनाओं की निंदा कर नारेबाजी की गई तथा जुलूस निकाले गए। इस अवसर पर हिन्दू जागरण मंच के हिन्द प्रताप सिंह ने कहा कि जिस तरह से न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व में इस्लामी कटटरपंथ बढ़ रहा है, उससे विश्व में सभी सभ्यताओं के सामने अस्तित्व का खतदा पैदा होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाला भविष्य इस्लामी कटटरपथ के कारण घोर संघर्ष का कल दिखाई पड रहा है देर सवेर सभी देश के ऐसे नागरिक जो इस कटटरपंथ के विरूद्ध खडे है उनको अथियार उठाकर अपने समाज, अपने धर्म और अपने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सडकों पर उतरना पडेगा। उन्होंने कहा कि यह ऐसा समय है कि जब पूरे विश्व में सभ्य समाज को एक साथ मिलकर यह सोचना होगा की अपने सामने खडे इस इस्लामी कटटरपंथ से अपने समाज की ओर अपने देश को किस प्रकार बचाना है। इस अवसर पर अनेकों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *