देहरादून ,
केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah के 7 मार्च को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दौरे से एक दिन पहले देहरादून के जिलाधिकारी Savinn Bansal और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Pramendra Singh Dobal ने डोईवाला से लेकर Haridwar district की सीमा तक सुरक्षा और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने Hotel Godwin का भी दौरा किया, जहां केंद्रीय गृहमंत्री के अल्प विश्राम करने और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने एसएसपी के साथ होटल तक जाने वाले संपर्क मार्ग और होटल परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीएम ने होटल में विद्युत व्यवस्था, एयर कंडीशनिंग, फायर सेफ्टी, लिफ्ट, ग्रीन रूम, रेस्ट रूम, मीटिंग हॉल और पार्किंग सहित सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने होटल प्रबंधन को तत्काल फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारियों को जेनसेट के साथ वैकल्पिक बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि किसी भी स्थिति में कार्यक्रम प्रभावित न हो।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों को आज शाम तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए। साथ ही संबंधित विभागों से सेफ्टी सर्टिफिकेट भी प्रस्तुत करने को कहा गया।
इसके अलावा डीएम ने होटल गॉडविन तक जाने वाले संपर्क मार्ग की स्थिति का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था और स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को Haridwar पहुंचकर राज्य में पिछले चार वर्षों में हुए विकास कार्यों, संचालित और प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण Jaya Baluni, अपर जिलाधिकारी K K Mishra, उप जिलाधिकारी Yogesh Mehra सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।