देहरादून ,
देहरादून नगर निगम के आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) का शुक्रवार को महापौर ने निरीक्षण कर शहर में चल रही सफाई और कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण वाहनों की गतिविधियों और उनके रूट कवरेज की मॉनिटरिंग की गई। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कुछ वाहनों का रूट कवरेज पोर्टल पर अपेक्षाकृत कम प्रदर्शित हो रहा था, जिस पर महापौर ने अधिकारियों से स्पष्टीकरण लिया।
आईसीसीसी में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नगर निगम के विभिन्न प्लांटों की कार्यप्रणाली का भी अवलोकन किया गया। विशेष रूप से कर्गी मेकनाइज्ड ट्रांसफर प्लांट और शीशमबाड़ा वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट में चल रहे कार्यों की स्थिति को सीसीटीवी के जरिए देखा गया और वहां की व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान कुछ व्यवस्थाओं में कमियां पाए जाने पर महापौर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईसीसीसी शहर की निगरानी और व्यवस्थाओं के संचालन का महत्वपूर्ण केंद्र है, इसलिए यहां किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए और तकनीकी व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाया जाए, ताकि शहर में स्वच्छता और सुरक्षा सेवाओं की निगरानी प्रभावी ढंग से हो सके।
उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा देहरादून को स्वच्छ और स्मार्ट शहर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा और निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
JDextremecasino is legit. Played a few rounds and they seem pretty fair. Site loads fast too, which is always a bonus for me. jdextremecasino