देहरादून में UpGrad Learning Center ने शुरू किए रोजगारपरक स्किल कोर्स

देहरादून ,

सहस्त्रधारा रोड स्थित नव स्थापित UpGrad Learning Center द्वारा गुरुवार को **उत्तरांचल प्रेस क्लब, देहरादून में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक नरेंद्र सिंह ने मीडिया प्रतिनिधियों को केंद्र की गतिविधियों, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि UpGrad Learning Center का उद्देश्य उत्तराखंड के युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशलों से लैस कर उन्हें राष्ट्रीय और वैश्विक रोजगार अवसरों के लिए तैयार करना है।

संस्थान में Artificial Intelligence (AI), Data Science और Digital Marketing सहित अन्य भविष्य उन्मुख क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

निदेशक नरेंद्र सिंह ने बताया कि संस्थान में उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षण वातावरण, आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं और अनुभवी फैकल्टी के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन के साथ 100 प्रतिशत प्लेसमेंट सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि संस्थान में प्रथम चरण में 200 से अधिक सीटें उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अतिरिक्त छात्रों के लिए विशेष छूट और छात्रवृत्ति योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं। स्थानीय युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर वर्कशॉप, सेमिनार और करियर गाइडेंस कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

प्रेस वार्ता के अंत में UpGrad Learning Center प्रबंधन ने उपस्थित सभी मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *