यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई, 18 बुलेट मोटरसाइकिल सीज

देहरादून ,

यातायात नियमों का उल्लंघन कर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सभी आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की जा रही है तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई

क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।

कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 18 बुलेट मोटरसाइकिलों को सीज किया। इन वाहनों में अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाए गए थे, जिससे ध्वनि प्रदूषण फैल रहा था और आमजन को असुविधा हो रही थी।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न करें और यातायात नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *