देहरादून में 5 किमी सड़क सुरक्षा दौड़ को मुख्यमंत्री धामी ने किया फ्लैग ऑफ

देहरादून ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। दौड़ में विभिन्न आयु वर्गों के बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतिभागियों को दिलाई शपथ

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ भी दिलाई।

नागरिकों की जिम्मेदारी पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना और पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में विधायक खजान दास, विधायक सविता कपूर तथा परिवहन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *