देहरादून ,
श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एमबीबीएस 2021 बैच ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
समापन अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. अशोक नायक, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार मलिक एवं खेल आयोजन समिति के चेयरपर्सन डॉ. संजय साधु ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
एटलिटिका-2025 के प्रमुख परिणाम
एटलिटिका-2025 के अंतिम दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले गए—
-
बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़: निवेदिता घुघतियाल (एमबीबीएस 2021)
-
बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़: प्राणवी शर्मा
-
बालक वर्ग 400 मीटर रिले: एमबीबीएस 2022 बैच (लविश कटारिया, अभय सिंह रावत, सभ्य सांची, आदित्य पंत)
-
बालिका वर्ग 400 मीटर रिले: एमबीबीएस 2021 बैच (प्राणवी शर्मा, ईशा जोशी, निवेदिता घुघतियाल, अक्षिता चौहान)
-
रस्साकशी (बालिका एवं बालक वर्ग): एमबीबीएस 2021 बैच अव्वल
खेल भावना सबसे महत्वपूर्ण: डॉ. अशोक नायक
समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. अशोक नायक ने कहा कि खेलों में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना होती है।
उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, टीमवर्क, आत्मविश्वास और धैर्य सिखाते हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना ही अपने आप में एक उपलब्धि है।
बड़ी संख्या में फैकल्टी रही मौजूद
इस अवसर पर एटलिटिका-2025 के को-चेयरपर्सन डॉ. तारिक मसूद, डॉ. पुनीत ओहरी, डॉ. आर.के. वर्मा, डॉ. हरमीत कौर, डॉ. शालू बाबा, डॉ. मनाली, डॉ. जसप्रीत सिंह, डॉ. वाणी शर्मा, डॉ. शाह आलम, डॉ. रणधीर सिंह, सत्य प्रकाश जोशी सहित श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, डीन और फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।
एटलिटिका-2025 ने छात्रों में खेल भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया और संस्थान में खेल संस्कृति को और मजबूत किया।
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://www.binance.com/zh-CN/register?ref=WFZUU6SI
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://accounts.binance.com/es/register-person?ref=RQUR4BEO
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!