खटीमा,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को लोहियाहेड कैंप कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर आम जनता की समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम
कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने रीप परियोजना के तहत स्वयं सहायता समूह (Self Help Groups) से जुड़ी महिलाओं को छह ई-रिक्शाओं की चाबियाँ सौंपीं। इसके बाद ई-रिक्शाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
राज्य सरकार की यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, आजीविका के अवसर बढ़ाने और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
सीएम ने कहा कि सरकार महिला समूहों को हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है, ताकि वे रोजगारमूलक गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें।
अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम जनता की उपस्थिति
कार्यक्रम में खटीमा नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, गंभीर सिंह धामी, भवानी भंडारी, नवीन बोहरा,
सीडीओ दिवेश शाशनी, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी,
उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://accounts.binance.com/vi/register?ref=MFN0EVO1
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://www.binance.com/futures/ref?code=IHJUI7TF