देहरादून ,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान रायवाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक दंपति को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से संरक्षित प्रजाति के 14 कछुए बरामद किए हैं। यह कछुए नजीबाबाद से तस्करी कर ऋषिकेश लाए जा रहे थे और आरोपियों की योजना इन्हें स्थानीय खरीदारों को महंगे दामों में बेचने की थी।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान पकड़े गए तस्कर
रायवाला कोतवाली गेट के पास ऋषिकेश जाने वाली सड़क पर पुलिस चेकिंग के दौरान एक लाल रंग की KUV 100 कार को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 35 वर्षीय बेताबनाथ और उसकी पत्नी बरखा सवार मिले। पुलिस ने जब वाहन की डिग्गी चेक की तो उसमें से अलग-अलग आकार के 14 जीवित कछुए बरामद हुए।
पूछताछ के दौरान दंपति कछुओं से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में रायवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।
नजीबाबाद से खरीदे थे कछुए
सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी बेताबनाथ ने बताया कि वह कबाड़ी का काम करता है और ये कछुए उसने नजीबाबाद में एक व्यक्ति से खरीदे थे। दंपति इन कछुओं को तस्करी कर ऋषिकेश ला रहा था, ताकि उन्हें स्थानीय खरीदारों को ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमा सके।
गिरफ्तार आरोपी
-
बेताबनाथ, पुत्र स्व. रोशन नाथ, निवासी—काले की ढाल, सपेरा बस्ती, ऋषिकेश, जिला देहरादून, उम्र 35 वर्ष
-
बरखा, पत्नी बेताबनाथ, निवासी—उपरोक्त
बरामदगी
-
संरक्षित प्रजाति के 14 छोटे-बड़े कछुए
पुलिस का कहना है कि जनपद में वन्य जीवों की तस्करी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और इस तरह की गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!