देहरादून ,
डालनवाला क्षेत्र में दो संप्रदायों के कुछ लोगों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए PAC बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों को हिरासत में लिया, जबकि दोनों पक्षों के 16 व्यक्तियों के विरुद्ध पाबंद मुचलके की कार्रवाई की गई है।
मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी आवाज निकालने पर बढ़ा विवाद
2 दिसंबर की रात कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि लास्ट चंदर रोड स्थित कालोनी में दो समुदायों के लोगों के बीच झगड़ा हो रहा है। विवाद तब शुरू हुआ जब वादी आकाश ने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी तेज आवाज कई बार निकाली। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हो गई।
सूचना पर डालनवाला कोतवाली से पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और भीड़ को तितर-बितर करते हुए हालात को नियंत्रित किया। झगड़े में घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया।
चार आरोपी हिरासत में—SC/ST एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज
वादी आकाश की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
मुकदमा संख्या: 182/2025
धाराएँ:
115(2), 190, 191(2)(3), 324(4), 351(2), 352, 74 BNS तथा SC/ST एक्ट
नामजद आरोपी:
-
उन्मान पुत्र अकबर
-
डैनी पुत्र रईस कबाड़ी
-
मुस्लिम कॉलोनी नई बस्ती चंदर रोड निवासी 6 अन्य व्यक्ति
पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के 16 व्यक्तियों के खिलाफ 126/135 बीएनएसएस के तहत रिपोर्ट न्यायालय को प्रेषित की गई।
फ्लैग मार्च, अफवाहों पर रोक—स्थानीय लोगों से सीधी वार्ता
घटना के बाद तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस ने PAC के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च नई बस्ती चंदर रोड और आसपास के संवेदनशील इलाकों में निकाला गया।
पुलिस ने स्थानीय लोगों से:
-
शांति बनाए रखने,
-
अफवाहों पर ध्यान न देने,
-
किसी भी विवाद की सूचना तुरंत पुलिस को देने
की अपील की।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से वार्ता कर आश्वस्त किया कि किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।