2027 अर्ध कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर मेला अधिकारियों की प्रेस वार्ता

मेला नियंत्रण भवन में पत्रकारों के साथ की बैठक

हरिद्वार ,
2027 अर्ध कुंभ मेला तैयारियों को लेकर मेला अधिकारी सोनिका सिंह और अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती ने मेला नियंत्रण भवन में पत्रकारों के साथ बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में चल रही अधोसंरचना, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा सफाई व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों की जानकारी साझा की।

अधिकारियों ने बताया कि अर्ध कुंभ मेला 2027 को भव्य व सुरक्षित बनाने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
सोनिका सिंह ने कहा कि मेला क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल एवं पार्किंग जैसे कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। वहीं दयानंद सरस्वती ने बताया कि मेले के दौरान भीड़ प्रबंधन और आपदा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही विभागीय समीक्षा बैठकें आयोजित कर सभी प्रगति कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मेला प्रशासन 2027 अर्ध कुंभ को आधुनिक सुविधाओं के साथ सफल और व्यवस्थित रूप में आयोजित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है

One thought on “2027 अर्ध कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर मेला अधिकारियों की प्रेस वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *