लोस चुनावः कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में स्थापित किया गया वार रूम

प्रचंड बहुमत से राज्य में सरकार बना रही कांग्रेसः लालचन्द शर्मा
देहरादून ,

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में वृहद स्तर पर वाररूम स्थापित किया और जहां पर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनावों पर पूरी तरह से निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान निगरानी की पूरी जिम्मेदारी सह प्रभारी दीपिका पांडेय देख रही है और उनके साथ महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा महरा दसौनी, अमरजीत सिंह, परिणिता बडोनी आदि कांग्रेसजन अपनी सहभागिता निभा रहे है और लगातार प्रदेश भर से जानकारियां ली जा रही है। इस अवसर पर सह प्रभारी दीपिका पांडेय ने कहा कि प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी को लेकर जनता में भाजपा के प्रति खासी नाराजगी दिखाई दे रही है और जनता जिस प्रकार से मतदान करने आ रही है उससे साबित हो गया है कि जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और राज्य में कांग्रेस की सरकार प्रचंड बहुमत से बन रही है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि कई मतदान केन्द्रों में ईवीएम मशीनें खराब हो गई और जिसके कारण मतदान देरी से हुआ है और कई मतदान केन्द्रों में पोलिंग एजेंटों के बैठने की व्यवस्था न होने और दूसरी ओर भाजपाा की ओर से पैसे और शराब बांटने की शिकायतें मिल रही है और जिसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई है। उन्होंने चुनाव आयोग से इस ओर त्वरित कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा में हताशा व निराशा दिखाई दे रही है वहीं दूसरी ओर कांग्रेसजन पूरी तरह से उत्साहित है कि प्रदेश में कांग्रेस की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का फर्जी हस्ताक्षर युक्त पत्र सोशल मीडिया पर प्रचारित किया जा रहा है और जिसकी शिकायत भी चुनाव आयोग से की गई है। उन्होंने कंाग्रेस पार्टी ने भाजपा पर जन भावनायें भडकाने तथा धर्म के आधार पर जनता को बांट कर विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज करते हुए थाना कोतवाली में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चलाये जा रहे एक फर्जी पत्र का हवाला देते हुए निर्वाचन आयोग से सोशल मीडिया के माध्यम से इस प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सक्षम धाराओं में कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि आयोग को शिकायती पत्र तथा सोशल मीडिया पर प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के डुप्लीकेट हस्ताक्षर से चलाये जा रहे फर्जी पत्र भी आयोग को सौंपा गया है और कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने की दृष्टि से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के फर्जी लेटर हैड पर अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी के डुप्लीकेट हस्ताक्षरों से समान नागरिकता कानून को मुद्दा बनाते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से झूठी अफवाह फैलाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। असामाजिक तत्वों की इस हरकत से कांग्रेस पार्टी की छबि को धूमिल करने के साथ ही विधानसभा चुनाव में धर्म के आधार पर समाज को बांट कर चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है जो कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ सक्षम धाराओं मं मुकदमा दर्ज करते हुए कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *