चंडीगढ़ रोडवेज की चपेट में आकर एक की मौत

देहरादून ,

आज सुबह लगभग 10 बजे आईएसबीटी चौक मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक राहगीर की मौत हो गई। चंडीगढ़ रोडवेज की बस ने आईएसबीटी चौकी के सामने उक्त व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान स्वराज सिंह चौहान (67 वर्ष), निवासी ग्राम सवाई, तहसील कालसी, देहरादून के रूप में हुई है। घटना के संबंध में आगे की कार्यवाही की जा रही है।

2 thoughts on “चंडीगढ़ रोडवेज की चपेट में आकर एक की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *