देहरादून ,
जिलाधिकारी सविन बंसल ने गुरुवार को ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला चिकित्सालय कोरोनेशन के निर्माण कार्यों, व्यवस्थाओं और सुविधाओं की अचानक समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक की सूचना मिलते ही अधिकारी आनन-फानन में पहुंच गए।
बैठक में जिला चिकित्सालय की मौजूदा सुविधाओं, उपकरणों की स्थिति, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की संख्या पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए एसएनसीयू (Special Newborn Care Unit) के अपग्रेड कार्यों में विलम्ब पाए जाने पर डीएम का पारा चढ़ गया। जानकारी मिली कि विगत दो माह से फंड न मिलने के कारण विस्तारीकरण कार्य ठप पड़ा हुआ है। इस पर डीएम ने दो माह से मामले को संज्ञान में न लाने पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई।
डीएम बंसल ने मौके पर ही 91 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करते हुए एक माह के भीतर एसएनसीयू विस्तारीकरण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि चिकित्सालय में निर्माणाधीन ब्लड बैंक का 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस पर डीएम ने फरवरी 2026 तक शेष कार्य युद्धस्तर पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही ब्लड बैंक संचालन हेतु आवश्यक उपकरण, चिकित्सक स्टाफ और मैनपावर की व्यवस्था समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला चिकित्सालय में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था, दवा वितरण प्रणाली और उपकरणों की कार्यशीलता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हेल्प डेस्क को और अधिक प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिए।
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?