राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जैसे महापुरुषों के हम ऋणीः करन माहरा

जयंती पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरूषों को दी श्रद्धांजलि
देहरादून ,

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर करन माहरा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जैसे महापुरुषों के हम ऋणी है। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ कांग्रेस ने भाजपा सरकार से यह विनम्र अपेक्षा है कि महात्मा गांधी दिखावेबाजी के खिलाफ सख्त खिलाफ थे। उन्होंने कहा कि अतः सरकार हर समय और हर चीज में दिखावा, फोटोबाजी, जुमलेबाजी आदि न करे बल्कि लोककल्याण पर ध्यान दे। उन्होंने कहा कि दूसरी महत्वपूर्ण बात यह कि, सही है महात्मा गांधी ने जीवन के सभी आयामों के बारे में अपने विचार व्यक्त किये हैं, जैसे स्वच्छता, स्वास्थ्य, आध्यात्म आदि। लेकिन उनके सबसे महत्वपूर्ण और प्रभावशाली विचार उनके राजनीतिक विचार हैं जिन्होंनें दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए सार्थक रूप से बदल दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ठीक है स्वछता, स्वच्छांजलि आदि की बात कर रही है, पर महात्मा गांधी के मूल राजनीतिक विचारों की तो वह धज्जियां उड़ाने पे लगी है जिनमें वह लोकतंत्र, सहिष्णुता, सर्वधर्म समभाव को सर्वोच्च महत्व देते हैं। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि वर्तमान में जब महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जैसे महापुरुषों के विचारों और मूल्यों पर चारों तरफ प्रहार हो रहा है ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मुख महति चुनौती है। इस अवसर पर डाक्टर गोगी ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जैसे महापुरुषों ने देश के साथ साथ कांग्रेस पार्टी के इतिहास को भी समृद्ध किया है। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन मथुरादत्त जोशी, पूरन सिंह रावत, मनीष नागपाल, गरिमा मेहरा दसौनी,उर्मिला थापा, आशा टम्टा, मनमोहन शर्मा, आदित्य गर्ग, राजेश पुंडीर, आफताब, जगदीश धीमान, सावित्री थापा, अनुराधा तिवारी, सुनील जायसवाल, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *