देहरादून,
राजधानी देहरादून के आराघर टी-जंक्शन पर रविवार तड़के एक महिंद्रा थार ने वाहन चेकिंग ड्यूटी में तैनात तीन पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 3:45 बजे हेड कांस्टेबल सुगनपाल, कांस्टेबल सचिन और कांस्टेबल कमला प्रसाद आराघर टी-जंक्शन पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक थार (वाहन संख्या UK07 FW1002) को रोकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने वाहन की गति बढ़ाते हुए पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी।
घायलों को तुरंत एम्बुलेंस 108 की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिनर्जी हॉस्पिटल रेफर किया गया। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी देहरादून स्वयं सिनर्जी हॉस्पिटल पहुँचे और उपचाराधीन पुलिसकर्मियों का हालचाल लिया। उन्होंने चिकित्सकों से बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और संबंधित थाना प्रभारियों को हर संभव सहायता प्रदान करने को कहा।
पुलिस ने वाहन चालक मोहम्मद उमर उर्फ ताहिर (पुत्र मोहम्मद रईस, निवासी 1 ई.सी. रोड, थाना डालनवाला, देहरादून, उम्र 36 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.