देहरादून: अस्पताल के बाहर विवाद के दौरान गोलीबारी, युवक घायल

देहरादून,

राजधानी देहरादून के राजपुर क्षेत्रांतर्गत कैनाल रोड पर देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद में गोली चल गई। घटना 18/19 अक्टूबर की रात लगभग 2 बजे हुई।

जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान दिशांत सिंह राणा, पुत्र बलवंत सिंह राणा (निवासी होसला, उत्तरकाशी), को दूसरे पक्ष के दो व्यक्तियों ने गोली मार दी। घायल युवक को उसके साथियों द्वारा तत्काल दून अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना के समय मौके पर अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे, जिनमें आयुष्मान कौशिक, पुत्र नवनीत कौशिक और माही, निवासी राजपुर रोड शामिल थे। गोलीबारी के बाद आरोपी नृपेंद्र धामा (बागपत) और अन्य अज्ञात व्यक्ति भाग गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *